बेगुसराय, फरवरी 28 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। कांग्रेस की ओर से संगठन-सृजन अभियान के अंतर्गत शनिवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मटिहानी में किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरियाणा विधानसभा सह एआईसीसी पर्यवेक्षक मो. ममन खान की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद कर उनकी राय ली गई। पर्यवेक्षक मो. ममन खान ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं और सभी कार्यकर्ताओं की भावना जानने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन की एकजुटता, पारदर्शिता और मजबूती है। ऐसा नेतृत्व चुना जाएगा जो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाए। कार्यक्रम के दौरान आगाम...