आरा, मार्च 31 -- आरा। कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने पर डॉ श्रीधर तिवारी को यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और शहर के समाजसेवियों की ओर से अंगवस्त्र दे और मिठाई खिला सम्मानित किया गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में संगठन में नई धारा एवं ऊर्जा का संचार होगा। आम जनता की आवाज भोजपुर में कांग्रेस बनने का काम करेगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, आरा सदर विधानसभा अध्यक्ष साकेत तिवारी, अधिवक्ता अंजनी तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोलू तिवारी, प्रशांत ओझा, मनु सिंह, टुन्नू सिंह, कन्हैया कुमार, विकास मिश्रा, मुखिया विजय शंकर चौबे, अमित कुमार मिश्रा, श्रीप्रकाश तिवारी, समीर तिवारी, मनोरंजन यादव सहित सैकड़ो लोगों ने मिलकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...