कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव का किया स्वागत
पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड में कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने संतोष जताया है। जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि पार्टी प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश स्तर पर केएन त्रिपाठी सहित 15 नेताओं को नई जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी का विस्तार तेज होगा और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे। विमला कुमारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी भी संगठन विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस सभी नवगठित कमेटी के पदधारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.