पीलीभीत, मार्च 15 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पूरनपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर बदायूं में हुए घटनाक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पूरनपुर के दिवंगत हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा समेत परिवार से मुलाकात हुई है। परिवार डरा हुआ है। बदायूं में हुए घटनाक्रम की वे सीबीआई जांच की मांग कराना चाहते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल को यहां पूरनपुर में आकर परिवार से मिलना था। पर उनमें से कई लोगों को घरों में नजरबंद कर दिया गया है। हम लोग परिवार को न्याय दिलााने के हिमायती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले में की गई लापरवाही पर सीबीआई जांच हो और पीडित परिवार की बातों को सुनकर न्याय दिलाया जाए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.