कन्नौज, अगस्त 17 -- कन्नौज, संवाददाता। कांग्रेस संगठन में नए जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने एक सप्ताह के कन्नौज प्रवास के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक जुटाया। सोमवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों पदों के लिए करीब 20 दावेदार सामने आए हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदारों की स्थिति जानने के लिए केवल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से ही राय नहीं ली गई, बल्कि स्थानीय वकीलों, व्यापारियों, किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से भी बातचीत की गई। यह भी पढ़ें- जिलाध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी, कार्यकर्ताओं से मांगी राय इ...