बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बलिया, एक संवाददाता। डंडारी प्रखंड के प्रतारपुर गांव में रविवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में डंडारी प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चुनचुन यादव के संचालन में बजरंगबली स्थान परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन कर बेगूसराय जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर जो भार दिया उसका निर्वहन करुंगा। आप लोगों के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत भी होगी। आगामी लोकसभा भी जीतेंगे। इसलिए सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर कांग्रेस को मजबूत करें। मौके पर राकेश सिंह, लखन पासवान, सुरेंद्र कुमार साह, सुरेन्द्र यादव, अजय कुमार, राजू यादव, दिलीप महंत, रामस्वरूप शर्मा आदि थे।

हिंद...