गंगापार, फरवरी 28 -- बसकड़ी गांव निवासी अधिवक्ता मदन बिंद ने कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मेजा के बरसैता गांव में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में उन्हें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, मेजा विधायक संदीप पटेल तथा एमएलसी मान सिंह यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी। शनिवार को मांडा इलाके के लोगों को जानकारी होने पर बधाई दिया। मुख्य रूप से कन्हैया लाल बिंद, पुष्पेंद्र कुमार बिंद और अरविंद कन्नौजिया सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में सपा को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.