लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सेल आफताब आलम ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर एआइएमआइएम (मजलिस) का दामन थाम लिया है। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शाकिर और महासचिव महताब आलम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी ने आफताब को तुरंत लोहरदगा जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। आफताब के साथ मुख्य रूप से अलीफान अंसारी, मंजूर अंसारी और दर्जनों समर्थकों ने भी एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण की। आफताब ने कहा कि अब वह मजलिस के बैनर तले जनता के हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।फोटो-16-लोहरदगा के कांग्रेस नेता आफताब आलम अपने समर्थकों के साथ एआइएमआइएम में शामिल हुए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...