नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ भी की। हाल ही में थरूर ने राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बंद कमरे में मुलाकात भी की थी। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ ही रहने वाले हैं। कांग्रेस से खटपट के बीच उनके दल बदलने की अटकलें तेज हो गईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर कहा, 'मैंने 17 सालों से ऐसी कहानियां सुन रहा हूं। मैं शिष्टाचार और प्यार के साथ आगे बढ़ रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी स्पष्ट राजनीतिक स्टैंड वाले राजनेता हैं। वह ऐसे नेता हैं, जो सांप्रदायिकता का विरोध करते हैं।'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...