प्रयागराज, फरवरी 3 -- जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सरकार की ओर से कमजोर की जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बचाने के लिए मनरेगा बचाओ अभियान को व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस गांव-गांव में चौपाल लगाकर मनरेगा बचाओ अभियान चलाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा के तहत मिलने वाले अधिकारों जैसे 100 दिन का रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, जॉब कार्ड की अनिवार्यता आदि की जानकारी दी जाएगी। बैठक में सुशील तिवारी, अरुण चौरसिया, मंजू संत, जितेन्द्र कुमार राय, शिव राम सिंह, डॉ. राधेश्याम यादव, छोटू निषाद, लोकेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, रावेंद्र सिंह, राजू सिंह कुड़ी, अर्चना सिंह, चंद्रा ज...