नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की बातचीत जल्द शुरू हो सकती है। शुरुआती बातचीत में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को करीब 24 सीटों का प्रस्ताव दे सकती है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को 20 हजार से अधिक वोट मिले थे। हालांकि, इससे ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए कांग्रेस को अखिलेश यादव के साथ कड़ी बातचीत करनी पड़ सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता यानी 'विनेबिलिटी' को आधार बनाने की बात कही है। इसके बाद सपा की ओर से सीटों के शुरुआती प्रस्ताव को लेकर तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई है। दोनों दल INDIA गठबंधन के सहयोगी हैं।राहुल-अखिलेश की मुलाकात के बाद बातचीत का रास्ता साफ ट...