रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता अजय साह के बयानों को तथ्यहीन और हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश के लोकतंत्र को बंधक बना लिया है, वो कांग्रेस को लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लोकतंत्र की बात वह पार्टी कर रही है, जिसने पिछले 10 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं को अपना गुलाम बना लिया है। कांग्रेस का 140वर्षों का गौरवशाली इतिहास देश की आजादी और निर्माण का इतिहास है, जबकि भाजपा का इतिहास केवल समाज को बांटने और नफरत फैलाने का रहा है। भाजपा एक ऐसी कंपनी है, जिसका रिमोट कंट्रोल नागपुर के हाथों में है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि आज देश में घोषित नहीं, बल्कि अघोषित आपातकाल है। विपक्षी नेताओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.