नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस लोकसभा महासचिव को सौंपे जाने को लेकर मंगलवार को विपक्ष की कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस को राजनीति से बाहर कर दे। पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। पात्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जिन लोगों की चेतना नष्ट हो चुकी है, वे भारत के सभी संवैधानिक पदों को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस और उसके सहयोगी अमेरिकी अरबपत...