जयपुर, अगस्त 26 -- राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारियां तेज हो गई हैं। जयपुर नगर निगम में पार्षद का टिकट मांगने वालों में कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, दो पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान जिला महामंत्री भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता भी खुद और अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इधर, भरतपुर के बयाना नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल बट्टा और उनकी पत्नी उषा अग्रवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की मौजूदगी में भरतपुर जिला मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसे भरतपुर में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।जयपुर में त...