रुडकी, जून 13 -- रुड़की, संवाददाता। जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस की ओर से पठानपुरा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। शनिवार को आयोजित बैठक में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष और जनसेवा का रहा है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन की परंपरा है तथा इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...