नई दिल्ली, जून 9 -- हाल ही में तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के बाद 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन में दरारें गहरी होती जा रही हैं। सोमवार को नई दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की अहम बैठक में वीसीके (VCK) और वामपंथी दलों ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर जोरदार हमला बोला है। तमिलनाडु की सत्ता से बाहर हुई डीएमके की नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि उसने गठबंधन में कांग्रेस के मौजूद रहने पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।डीएमके की दो टूक- 'कांग्रेस रहेगी तो हम नहीं' डीएमके के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा तभी बनेगी, जब कांग्रेस इस गुट का हिस्सा नहीं होगी। डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "हम चुनाव प्रणाली 'SIR' के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भेजे जाने वाल...