नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने और सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित विधेयकों पर चर्चा दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बहस के बीच जदयू सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री ललन सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- 'अखिलेश जी हमारे मित्र हैं, लेकिन कांग्रेस के चक्कर में मत पड़िए, उन्हें झटका मारिए। बिहार में कांग्रेस का क्या हाल हुआ, आप जानते हैं, उनकी सीटें लगातार घटती गईं।" ललन सिंह के इस बयान पर सदन में हलचल हुई, वहीं अखिलेश यादव ललन सिंह की इस सलाह पर मुस्कुराते नजर आए।विपक्ष हठधर्मिता छोड़ समर्थन करें- ललन सिंह ललन सिंह ने कहा कि ये विधेयक मातृशक्ति की 2023 से चली आ रही भावना को संतुष्ट करने के लिए लाया गया है। उन्होंने विपक्ष स...