नई दिल्ली, मार्च 25 -- इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) को जल्द ही 24 अकबर रोड पर स्थित अपना पुराना ऑफिस जल्द ही खाली करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी को सरकार की तरफ से इस ऑफिस को खाली करने का नोटिस मिला है। पार्टी के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पार्टी से 28 मार्च तक परिसर खाली करने को कहा गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी का यह दफ्तर 1978 से यहां से लुटियंस जोन में स्थित है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से नोटिस और डेडलाइन की पुष्टि की है। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के 5 रायसीना रोड स्थित ऑफिस के लिए भी इसी समय सीमा के साथ एक और नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए हैं कि किसी भी तरह जबरन बेदखली को रोकने के लिए पार्टी शायद अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। हालांकि पार्टी ...