देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। कांग्रेस के 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर मंगलवार को राजीव भवन में तैयारी बैठक की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि धामी सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए फिर से मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसा झूठ फैला रही है। प्रीतम सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 13 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश की दवा आपूर्ति का ठेका अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता विनोद आर्य की कंपनी को दे दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस रिजॉर्ट में जघन्य अपराध हुआ, उसे ब्लैकलिस्ट करने के बजाय सरकार लाभ क्यों पहुंचा रही है? उन्होंने जॉर्ज एवरेस्ट और डाकपत्थर की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने का भी आरोप लगाया। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि 16 तारीख का कूच राज्य गठन के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.