कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की जिला इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए महापुरूषों को नमन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में शहीद चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में झंडोत्तोलन किया गया और देश की महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है औ...