गढ़वा, दिसम्बर 28 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राहुल दुबे के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी खरौंधी मुख्य बाजार के बाजार समिति परिसर से शुरू होकर चंदनी मोड़, मध्य विद्यालय चंदनी, नावाडीह मोड़, हाईस्कूल मोड़, प्रखंड कार्यालय खरौंधी से भारतीनगर होते हुए पुनः खरौंधी मुख्य बाजार समिति परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राहुल ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ था। कांग्रेस पार्टी हर हाल में देश के छात्र, नौजवान किसान और मजदूर के हक और अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार को छीनने का षडयंत्र कर...