शैलेंद्र श्रीवास्तव लखनऊ, जून 11 -- UP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा की चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा यूपी में कांग्रेस से गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फार्मूला लगभग तय हो गया। जीत की गारंटी वाली सीटें ही एक-दूसरे के खाते में जाएंगी। कांग्रेस का जनाधार जहां भी मजबूत होगा सपा उसके लिए वो सीट छोड़ेगी। सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया जाएगा। यह बताना होगा कि पिछले कुछ चुनावों में कितना वोट मिला था व जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारी किती मजबूत है। 200 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम भी तय हो गया है।मैदान में पहले से दिखेगी सपा सपा ने इस बार चुनाव लड़ने का फार्मूला बदल दिया है। चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारी तय कर दी जाएगी, जिससे उसे क्षेत्र में काम करने क...