धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, रीजनल/क्षेत्रीय व शाखा कमेटी के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा कि एमएमडीआर संशोधन बिल-2026 का विरोध करें। 27 अगस्त की सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के साथ आयोजित विरोध-प्रदर्शन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के लोग भी रहेंगे। झा ने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह भी भाग लेंगी। इसलिए यूनियन के पदाधिकारियों को 27 अगस्त को गांधी सेवा सदन में पहुंच कर झारखंड विरोधी एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन को सफल बनाना है। यह भी पढ़ें- Latehar News: खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना आज यह भी पढ़ें- Palamu News: आज के कार्यक्रम...