गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह परिसदन भवन में बुधवार को कांग्रेस के विभाग एवं सभी प्रकोष्ठों की क्रमवार बैठक हुई। बैठक में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, सेवा दल, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की अध्यक्षता की। संचालन सेवा दल जिलाध्यक्ष सीताराम पासवान ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश को-ऑर्डिनेटर सह गिरिडीह प्रभारी अमर यादव रहे। जिला प्रभारी अमर यादव ने कहा कि जिले में सभी मोर्चा संगठन को धारदार बनाया जाएगा। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की नीति-सिद्धांत जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले समय में सभी प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों क...