पलामू, फरवरी 25 -- विश्रामपुर। रेहला के बी मोड़ स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज इन दिनों राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर काफी सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले बिश्रामपुर विधायक ने प्राचार्य बदलने का आदेश निर्गत किया था। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। अभी विधायक ने कॉलेज के खाते को फ्रिज करने का आदेश अपने लेटर हेड पर बैंक को भेजा है जिसको लेकर कॉलेजकर्मियों में काफी आक्रोश है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात दुबे संत तुलसीदास इंटर कॉलेज पहुंचे और कॉलेज कर्मियों की परेशानी को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विधायक अनाधिकृत रूप से कॉलेज का बैंक में भुगतान रोकने के लिए पत्र लिखा है, जो नियम विरुद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.