पूर्णिया, अप्रैल 13 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र के फ़लक निवासी एवं पूर्व मुखिया तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जब्बार भाई के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति में शून्य उत्पन्न हो गया है। पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम ने मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जब्बार भाई का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...