कानपुर, मार्च 1 -- नगर कांग्रेस की ओर से रविवार को तिलक हॉल में रोज़ा इफ्तार का आयोजन हुआ। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ईरान-अमेरिका जंग को लेकर शांति व समृद्धि की दुआ की गई। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। कांग्रेस हमेशा सामाजिक समरसता और सभी धर्मों के सम्मान की भावना के साथ कार्य करती है। इकबाल अहमद, सुहेल अंसारी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, नौशाद आलम, निजामुद्दीन खान, श्याम देव सिंह, सैमुअल लकी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...