गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने राम मंदिर चंदा और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए करोड़ों रुपये के चंदे और चढ़ावे में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ट्रस्ट भंग करके धर्माचार्यों के हवाले किया जाए : दीपेंड हुड्डाप्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शन प्रणव झा शनिवार को प्रेसक्लब सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था, आदर्श और नैतिक चेतना...