कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का संगठन की मजबूती पर जोर
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी वरुण चौधरी ने पहले बनारस दौरे में सात जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, भदोही एवं वाराणसी से संबंधित कांग्रेसजनों के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें वरुण चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रयागराज जोन के विभिन्न जिलों में हुए संवाद का उद्देश्य संगठन की वास्तविक स्थिति को समझना और सीधे जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना रहा।इससे पूर्व वह रविवार की सुबह दो दिनी दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.