देवघर, मार्च 8 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रांची में आयोजित होने वाले कांग्रेस महारैली को मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस दौरान मणिशंकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत झारखंड कांग्रेस द्वारा पंचायत कमेटी गठन तथा ब्लॉक स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी l उन्होंने कहा है कि प्रभारी के राजू द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य को तकरीबन सभी जिला अध्यक्षों ने पूरा किया। उन्होंने हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार के अस्तित्व पर झारखंड कांग्रेस नेता द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर चिंता व्यक्त की l उन...