जहानाबाद, अप्रैल 10 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रो संजीव कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अरवल मोड़ पर पहुंचा जहां असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हेमंता बिस्वा शर्मा को देश के ही नहीं दुनिया के सबसे भ्रष्टतम मुख्यमंत्री करार दिया और कहा कि उनकी पत्नी के नाम पर भी बेशुमार संपत्ति है। उनके नाम पर असम में कई बेनामी मकान, जमीन, होटल फर्म हाउस हैं। जिसका खुलासा कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने किया है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य सभा में नेता विपक्ष और दल...