देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। कांग्रेस के राजभवन कूच से पहले नगर निगम ने शहर में कांग्रेस नेताओं व कार्यक्रम से संबंधित होर्डिंग उतार दिए। इसका कांग्रेसी नेताओं ने विरोध किया। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि धामी सरकार उत्तराखंड की जनता के सवालों से डर रही है। कहा कि कांग्रेस ने राजभवन घेराव इसलिए रखा क्योंकि प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। भर्ती घोटालों से युवा त्रस्त हैं लेकिन कार्यक्रम से पहले ही हमारे बैनर-पोस्टर हटवाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। जब सत्ता पक्ष कार्यक्रम करता है तो प्रशासन मौन रहता है, लेकिन विपक्ष की आवाज उठते ही मशीनरी सक्रिय हो जाती है। कहा कि यह लोकतंत्र नहीं, यह पक्षपात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...