नई दिल्ली, मई 24 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के मुसलमान नेताओं से खास अपील की है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा। पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसी मुस्लिम के साथ अन्याय होता है, तो उसकी आवाज केवल अल्पसंख्यक के रूप में नहीं बल्कि मुस्लिम के रूप में उठाई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए 8 लोगों की मौत सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि इसी तरह अगर दलितों, ओबीसी या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है तो उस मुद्दे को भी संबंधित समुदाय की पहचान के साथ उठाया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी का साफ संदेश था कि कांग्र...