पलामू, जुलाई 11 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी को शनिवार को मेदिनीनगर पहुंचने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक के कार्यकर्ताओं के संघ पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। पलामू यात्रा के दौरान भूपेंद्र मरावी ने महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भी मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, अजय साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्र...