पलामू, मई 20 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक पासवान के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अशोक पासवान कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित, जुझारू एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता थे। उन्होंने हमेशा दलित, शोषित एवं वंचित समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया। अशोक पासवान के निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता एवं संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। पलामू जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदा...