पलामू, मई 25 -- सतबरवा। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी ने सतबरवा प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने वर्तमान विधायक एवं सांसद पर सतबरवा ब्लांक अंतर्गत पड़ने वाले गांवों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। चलो गांव की और कार्यक्रम के दौरान ने दुलसुलमा, मुरमा, जोडा, पोची, हुड़मुड़, बारीदुबा आदि गा़ंवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। दुलसुलमा के ग्रामीणों ने बताया कि दुलसुलमा, मुरमा से सतबरवा के बीच पुल टुटा हुआ है जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो चुका है। बरसात के पहले पुल नहीं बना तो सतबरवा से संपर्क टूट जाएगा। कांग्रेस नेता ने उपायुक्त से सड़क एवं पुल निर्माण के लिए अनुरोध करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश क...