पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। कांग्रेस पार्टी के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कमेटी के पूर्व सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को चैनपुर प्रखंड के किनी, खुटार, ताली, तलैया, बभंडी, कटुअल, लिधकी एवं पतरिया गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कटुअल में ग्रामीणों ने बिजली समस्या उठाते हुए बताया कि दलित मोहल्ले से कोल्हुआ बांध तक बिजली के पोल तो लगाए गए हैं, लेकिन करीब 15 पोलों पर अब तक तार नहीं लगाया गया है। इन पोलों पर तार लगा दिया जाए तो पूरे गांव में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। ग्रामीणों को सुनने के बाद लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज ...