पटना, अप्रैल 12 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने रविवार को जदयू का दामन थामा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में डॉ. सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. अजय कुमार सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जदयू परिवार में शामिल होने से भोजपुर-बक्सर क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सिंह के लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। 'न्याय के साथ विकास' की नीति को और अधिक बल मिलेगा। अजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमीर की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों से प्रभावित होकर वह जदयू में शामिल हो रहे हैं। मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक भगवान सिंह कुशव...