कांग्रेस के पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मिले सिक्का निवासी पीड़ित परिवार से
पलामू, जुलाई 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की ओर से पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सह कांके के विधायक सुरेश बैठा ने रविवार को पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव पहुंचकर हाल ही में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असामयिक मौत से प्रभावित परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद घटना है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के दो सदस्य वर्तमान में रांची स्थित रिम्स में इलाजरत हैं, जिनके बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की गई है। मौके से ही विधायक ने पड़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.