हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी संगठन पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में नयाल ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी भीमताल सीट से पार्टी के संभावित दावेदार थे, लेकिन संगठन ने उनकी अनदेखी करते हुए लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी। इस निर्णय से क्षेत्र के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और इसका विरोध भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.