कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं का बोकारो में स्वागत
बोकारो, मई 27 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महता ने मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद कैसफ रजा एवं पूनम कुमारी को बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों प्रवक्ताओं का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद कैसफ रजा ने कहा कि वह राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, अपने शुभचिंतकों और मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.