प्रयागराज, अगस्त 11 -- राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेन-जी को ध्यान में रखते हुए युवाओं और महिलाओं को संगठन में विभिन्न पदों पर प्राथमिकता दी जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और संगठन सृजन अभियान प्रयागराज की नई पर्यवेक्षक जरिता लैतफलांग ने मंगलवार को प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष पद के आवेदन फॉर्म का विमोचन किया। प्रयागराज के तीनों जिलाध्यक्षों शहर, गंगापार और यमुनापार में बदलाव किया जाएगा। नए जिलाध्यक्षों के परिणाम तीन सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जरिता लैतफलांग ने बताया कि शहर, गंगापार और यमुनापार जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। यह भी पढ़ें- जिला कांग्रेस कमेटियां बनेंगी मजबूत और जवाबदेह : रघु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, म...