हजारीबाग, जुलाई 3 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला कांग्रेस के महासचिव पद पर बरकट्ठा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिलाल चौधरी को मनोनीत किया गया है। साथ ही कांग्रेस के संगठन का विस्तार करते हुए बरकट्ठा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पद पर हेमराज प्रसाद और बरकट्ठा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय को बनाया गया है। यह मनोनयन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया है। हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि मनोनीत पदाधिकारियों के संगठन क्षमता, सक्रियता, अनुभव से संगठन मजबूत होगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार, जिलानी अंसारी बने बोकारो जिला अध्...