मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने मुजफ्फरपुर के जिला प्रवक्ता समीर कुमार को बिहार के मीडिया विभाग के लिए चयनित किया है। नई जिम्मेवारी मिलने पर शु्क्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, मुकेश त्रिपाठी, दीनबंधु क्रांतिकारी, संजय साहू, विकास कुमार टुल्लू, विजय यादव, मोजक्किर रहमान, खुर्शीद आलम, रामप्रवेश पाल, प्रभात चन्द्र, दिलीप चौधरी, राजू सहनी, नमण शर्मा व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कहा कि मीडिया के जरिए कांग्रेस की आवाज को मजबूती से जनता तक पहुंचाने में समीर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...