मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तीन महीने के अंतराल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यों का मूल्यांकन होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर मूल्यांकन करेंगे। जनता से जुड़े मुद्दों व कार्यकर्ताओं के बीच काम नहीं करने वाले जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे। पार्टी के नए नियमों की जानकारी देते हुए गुरुवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि इस बार उनके साथ काम करने वाले जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष बनेंगे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर 10 दिवसीय दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को पर्यवेक्षक ने कहा कि मुजफ्फरपुर में पार्टी की जड़े बहुत गहरी है। यहां के कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत बनाने के इरादे हैं। इसको लेकर अहम सुझाव दिए। पर्यवेक्षक के मुताबिक सभी प्रखंड व नगर क्षेत्रो...