आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- गम्हरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अनिल ठाकुर को गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष राज बागची ने नव मनोनीत अध्यक्ष को शुक्रवार को माला पहनाकर स्वागत करते हुए संगठन के दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, वरीय नेता दिवाकर झा, राणा सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...