देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों के कांग्रेस भवन कूच करने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब आधे घंटे तक जमकर धक्का मुक्की हुई। बैरीकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन ::: दिल्ली धरने के बाद देशभर में सियासी टकरावभाजपा कार्यकर्ताओं की एकत्रता बुधवार को भाजपा नेताओं के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्...