मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिला कार्यालय (पूर्वी) से निकला प्रदर्शन इमलीचट्टी चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार कर रहे थे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के गौरव और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के प्रति कथित रूप से असम्मानजनक रवैया अपनाया गया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने जलाया कांग्रेस नेताओं का पुतला इसे भाजपा नेताओं ने निंदनीय बताते हुए कड़ी भर्त्सन...