नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अध्यक्ष नितिन नबीन के खिलाफ गुमराह करने वाला झूठा प्रचार किया। भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीसीपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक हार से बौखलाया विपक्ष सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर रहा है लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग दिल्ली भाजपा के एक बयान के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने डीसीपी (सेंट्रल) से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की कि कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। आरोप है कि कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक झूठी और गुमराह करने...