कांग्रेस के कार्यक्रम में 'मोदी नहीं जाएगा' पर खरगे के 'बाप भी जाएगा' से हंगामा
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच श्रोता से किसी ने कह दिया 'मोदी नहीं जाएगा', जिसके जवाब में खरगे ने गुस्से से कह दिया 'उसका बाप भी जाएगा'। इस पर समारोह में बवाल हो गया। समारोह में शामिल उस आदमी ने बाद में मीडिया से कहा कि वह कांग्रेसी है और वह पार्टी के नेताओं से यह कहना चाहता था कि मोदी ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि वह तब तक नहीं जाएगा, जब तक विद्रोह ना कर दिया जाए। खरगे के गुस्सा में आने के बाद पार्टी वालों ने उसे सभागार से बाहर निकाल दिया। बताया जाता है कि इस दौरान हाथापाई भी हुई थी। मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गद्दार और भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.